Posts

Showing posts with the label संतों देखत जग बौराना

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 1 हम तौ एक एक करि जांनां, संतों देखत जग बौराना

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 1 हम तौ एक एक करि जांनां, संतों देखत जग बौराना पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास पद के साथ प्रश्न. 1. कबीर की दृष्टि में ईश्वर एक है। इसके समर्थन में उन्होंने क्या तर्क दिए हैं? उत्तर: कबीर ने ईश्वर को एक माना है। उन्होंने इसके समर्थन में निम्नलिखित तर्क दिए हैं संसार में सब जगह एक पवन व एक ही जल है। सभी में एक ही ज्योति समाई है। एक ही मिट्टी से सभी बर्तन बने हैं। एक ही कुम्हार मिट्टी को सानता है। सभी प्राणियों में एक ही ईश्वर विद्यमान है, भले ही प्राणी का रूप कोई भी हो। प्रश्न. 2. मानव शरीर का निर्माण किन पंच तत्वों से हुआ है? उत्तर: मानव शरीर का निर्माण धरती, पानी, वायु, अग्नि व आकाश इन पाँच तत्वों से हुआ है। मृत्यु के बाद में तत्व अलग-अलग हो जाते हैं। प्रश्न. 3. जैसे बाढ़ी काष्ट ही काटै अगिनि न काटै कोई। सब घटि अंतरि तूंही व्यापक धरै सरूपै सोई॥ इसके आधार पर बताइए कि कबीर की दृष्टि में ईश्वर का क्या स्वरूप है? उत्तर: कबीरदास ईश्वर के स्वरूप के विषय में अपनी बात उदाहरण से पुष्ट करते हैं। वह कहते हैं कि जिस प्रकार बढ़ई लकड़ी को काट देता है, पर...