भाषा भारती कक्षा 6 पाठ 16 श्रम की महिमा प्रश्न उत्तर हिंदी
Madhya Pradesh Board Class 6 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 16 श्रम की महिमा By StudyEducation भाषा भारती कक्षा 6 पाठ 16 श्रम की महिमा प्रश्न उत्तर हिंदी प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए (क) धरती में बीज बोता है (i) लोहार (ii) किसान (iii) जमींदार (iv) सफाईकर्मी। उत्तर (ii) किसान (ख) सूत कातकर कपड़ा बुनता है (i) बढ़ई (ii) कुम्हार (iii) जुलाहा (iv) व्यापारी। उत्तर (iii) जुलाहा (ग) बापूजी से मिलने पहुँचे (i) शिक्षक (ii) वकील (iii) डॉक्टर (iv) मुखिया। उत्तर (ii) वकील (घ) बापूजी पूजा के समान मानते थे (i) भाषण देना (ii) श्रम करना, (iii) लेख लिखना (iv) घूमना। उत्तर (ii) श्रम करना। प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (क) किसान धरती में ……….. गाड़ता है। (ख) गाँधीजी अनाज से …….. चुनते थे। (ग) गाँधीजी को काम ……….. से करना भाता था। (घ) गाँधीजी कपास के जैसा ही धुनते थे। उत्तर (क) बीज (ख) कंकड़ (ग) सफाई (घ) जुलाहों। प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (क) “इसलिए यह बड़ा और वह छोटा” पंक्ति से कवि का क्या आशय है? उत्तर कवि का इस पंक्ति से आशय यह है कि कोई भी व्यक्ति किसी ...