Posts

Showing posts with the label MP Board Class 9 हिंदी नवनीत Chapter 9 जीवन दर्शन

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions पद्य Chapter 9 जीवन दर्शन

Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Navneet Solutions Chapter 9   जीवन दर्शन By StudyEducation नवनीत  कक्षा 9 पाठ 9 जीवन दर्शन प्रश्न उत्तर हिंदी जीवन दर्शन अभ्यास बोध प्रश्न जीवन दर्शन अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. ‘काँटे कम से कम मत बोओ’ का क्या आशय है? उत्तर: इस पंक्ति का आशय यह है कि यदि तुमसे दूसरों की भलाई न हो सके तो कम-से-कम दूसरों के लिए मुसीबतें तो मत खड़ी करो। प्रश्न 2. भय से कातर होने पर मनुष्य की स्थिति कैसी हो जाती है? उत्तर: भय से कातर होने पर मनुष्य की स्थिति बड़ी ही दयनीय हो जाती है। प्रश्न 3. जीवन का सच क्या है? उत्तर: जीवन का सच मात्र संघर्ष है। प्रश्न 4. जीवन मार्ग में काँटे और कलियाँ क्या हैं? उत्तर: जीवन मार्ग में काँटे से अभिप्राय संकट और मुसीबतों से है तथा कलियों से अभिप्राय सुख-सम्पन्नता से है। जीवन दर्शन लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. कवि अंचल के अनुसार दुनिया की रीति क्या उत्तर: कवि अंचल के अनुसार दुनिया की रीति यह है कि यातना तो शरीर सहता है पर रोता मन है। उसी तरह इस संसार में करता कोई है और भोगता कोई है। समाज में भी प्रायः यह देखा जाता है कि सम्पन्...