MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 28 भारत की जनसंख्या एवं वितरण
Madhya Pradesh Board Class 6 Social Science Solutions Chapter 28 भारत की जनसंख्या एवं वितरण By StudyEducation MP Board Class 6th Social Science Chapter 28 अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए (अ) भारत में जनसंख्या की कौन-कौन-सी विशेषताएँ हैं ? नाम बताते हुए किसी एक को विस्तार से लिखिए। उत्तर: भारत में जनसंख्या की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित – व्यावसायिक भिन्नता स्त्री-पुरुष अनुपात में अन्तर आयु संरचना साक्षरता स्तर, ग्रामीण व नगरीय विभिन्नता, सांस्कृतिक भिन्नता। ग्रामीण व नगरीय विभिन्नता-भारत गाँवों का देश है यहाँ लगभग 5 लाख गाँव हैं और कुल आबादी का तीन चौथाई भाग अर्थात् 68.8 प्रतिशत जनसंख्या गाँवों में रहती है। 31-2 प्रतिशत जनसंख्या नगरों में बसती है जहाँ के अधिकतर व्यक्ति कृषि के अतिरिक्त सेवा कार्य, उद्योग, व्यापार, परिवहन आदि से जीविका चलाते हैं। (ब) भारत में अधिक जनसंख्या वाले राज्य बताइए। उत्तर: भारत में अधिक जनसंख्या वाले राज्य हैं – उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार, कर्नाटक। (स) भारत की प्रमुख जनजातियों ...