Posts

Showing posts with the label Class 8 Civics

NCERT Class 8 Social Science Civics Chapter 8 कानून और सामाजिक न्याय Solutions

NCERT Class 8 Social Science Civics Chapter 8 कानून और सामाजिक न्याय Solutions 1. दो मज़दूरों से बात करके पता लगाएँ कि उन्हें कानून द्वारा तय किया गया न्यूनतम वेतन मिल रहा है या नहीं। इसके लिए आप निर्माण मज़दूरों, खेत मज़दूरों, फ़ैक्ट्री मज़दूरों या किसी दुकान पर काम करने वाले मज़दूरों से बात कर सकते हैं। उत्तर: दो मज़दूरों से बात करके मुझे यह पता चला कि उन्हें कानून द्वारा तय न्यूनतम वेतन नहीं मिल रही है। दोनों मज़दूर कम वेतन पर काम कर रहे हैं और कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। 2. विदेशी कंपनियों को भारत में अपने कारखाने खोलने से क्या फ़ायदा है? उत्तर: विदेशी कंपनियों को भारत में अपने कारखाने खोलने से यह फ़ायदा है कि विदेशी कंपनियों के भारत आने का एक कारण यहाँ का सस्ता श्रम है। अगर ये कंपनियाँ अमेरिका या किसी और विकसित देश में काम करें तो उन्हें भारत जैसे गरीब देशों के मज़दूरों के मुकाबले वहाँ के मज़दूरों को ज़्यादा वेतन देना पड़ेगा। भारत में न केवल वे कम कीमत पर काम करवा सकती हैं, बल्कि यहाँ के मज़दूर ज्यादा घंटों तक भी काम कर सकते हैं। यहाँ मजदूरों के लिए आवास जैसी दूसरी चीज़...

NCERT Class 8 Social Science Civics Chapter 7 जनसुविधाएँ Solutions

NCERT Class 8 Social Science Civics Chapter 7 जनसुविधाएँ Solutions 1. आपको ऐसा क्यों लगता है कि दुनिया में निजी जलापूर्ति के उदाहरण कम हैं? उत्तर: निजी जलापूर्ति के उदाहरण कम है क्योंकि निजी कंपनियाँ ज्यादा से ज्यादा इलाकों में फैलती जा रही हैं। ये कंपनियाँ अपने मुनाफ़े के लिए पानी बेचती हैं। पानी के इस्तेमाल में भी जबरदस्त गैर-बराबरी दिखाई देती है। नगरपालिका के ज़रिए जलापूर्ति में कमी को अकसर सरकार की नाकामयाबी माना जाता है। कुछ लोगों की दलील है कि चूँकि सरकार जरूरत के हिसाब से पानी मुहैया नहीं करवा पा रही है और बहुत सारे शहरी जल विभाग घाटे में चल रहे हैं, इसलिए जलापूर्ति का काम निजी कंपनियों को सौंप दिया जाना चाहिए। उन्हें लगता है कि निजी कंपनियाँ ज्यादा बेहतर काम कर सकती हैं। 2. क्या आपको लगता है कि चेन्नई में सबको पानी की सुविधा उपलब्ध है और वे पानी का खर्च उठा सकते हैं? चर्चा करें। उत्तर: नहीं, चेन्नई में सबको पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। चेन्नई में पानी की भारी कमी है। नगरपालिका की आपूर्ति से शहर की लगभग आधी जरूरत ही पूरी हो पाती है। कुछ इलाकों में नियमित रूप से पानी आता है। कु...

NCERT Class 8 Social Science Civics Chapter 6 हाशियाकरण से निपटना Solutions

NCERT Class 8 Social Science Civics Chapter 6 हाशियाकरण से निपटना Solutions 1. दो ऐसे मौलिक अधिकार बताइए जिनका दलित समुदाय प्रतिष्ठापूर्ण और समतापरक व्यवहार पर जोर देने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सवाल का जवाब देने के लिए पृष्ठ 14 पर दिए गए मौलिक अधिकारों को दोबारा पढ़िए। उत्तर: (i) समानता का अधिकार: कानून की नज़र में सभी लोग समान हैं। इसका मतलब है कि सभी लोगों को देश का कानून बराबर सुरक्षा प्रदान करेगा। इस अधिकार में यह भी कहा गया है कि धर्म, जाति या लिंग के आधार पर किसी भी नागरिक के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता। खेल के मैदान, होटल, दुकान इत्यादि सार्वजनिक स्थानों पर सभी को बराबर पहुँच का अधिकार होगा। रोजगार के मामले में राज्य किसी के साथ भेदभाव नहीं कर सकता। लेकिन इसके कुछ अपवाद हैं जिनके बारे में इसी किताब में हम आगे पढ़ेंगे। छुआछूत की प्रथा का भी उन्मूलन कर दिया गया है। (ii) स्वतंत्रता का अधिकार: इस अधिकार के अंतर्गत अभिव्यक्ति और भाषण की स्वतंत्रता, सभा/संगठन बनाने की स्वतंत्रता, देश के किसी भी भाग में आने-जाने और रहने तथा कोई भी व्यवसाय, पेशा या कारोबार करने का अधिकार शामिल...

NCERT Class 8 Social Science Civics Chapter 5 हाशियाकरण की समझ Solutions

NCERT Class 8 Social Science Civics Chapter 5 हाशियाकरण की समझ Solutions 1. ‘हाशियाकरण’ शब्द से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में दो-तीन वाक्य लिखिए। उत्तर: ‘हाशियाकरण’ शब्द से हम यह समझते हैं कि किसी व्यक्ति या समुदाय को किनारे या हाशिये पर ढकेल देना। हाशियाकरण वाला व्यक्ति या समुदाय समाज की मुख्यधारा में नहीं रहता है। हाशियाकृत लोग या समुदाय गरीब, कमजोर होते हैं तथा इनको हीन दृष्टि से देखा जाता है। 2. आदिवासी लगातार हाशिये पर क्यों खिसकते जा रहे हैं? दो कारण बताइए। उत्तर: आदिवासी लगातार हाशिये पर इसलिए खिसकते जा रहे हैं– (i) आदिवासी समुदाय शिकार और चीजें बीनकर आजीविका चलाते थे। वे स्थानांतरित खेती के साथ-साथ लंबे समय तक एक स्थान पर भी खेती करते थे। (ii) पिछले 200 सालों में आए आर्थिक बदलावों, वन नीतियों और राज्य व निजी उद्योगों के राजनीतिक दवाब की वजह से इन लोगों को बागानों, निर्माण स्थलों, उद्योगों और घरों में नौकरी करने के लिए ढकेला जा रहा है। 3. आप अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए सवैधानिक सुरक्षाओं को क्यों महत्त्वपूर्ण मानते हैं? इसका एक कारण बताइए। उत्तर: अल्पसंख्यक समुदाय...

NCERT Class 8 Social Science Civics Chapter 4 न्यायपालिका Solutions

Image
NCERT Class 8 Social Science Civics Chapter 4 न्यायपालिका Solutions 1. आप पढ़ चुके हैं कि ‘कानून को कायम रखना और मौलिक अधिकारों को लागू करना’ न्यायपालिका का एक मुख्य काम होता है। आपकी राय में इस महत्वपूर्ण काम को करने के लिए न्यायपालिका का स्वतंत्र होना क्यों ज़रूरी है? उत्तर: नेताओं का न्यायाधीश पर जो नियंत्रण रहता है उसकी वजह से न्यायाधीश स्वतंत्र रूप से फ़ैसले नहीं ले पाते। स्वतंत्रता का यह अभाव न्यायाधीश को इस बात के लिए मजबूर कर देगा कि वह हमेशा नेता के ही पक्ष में फ़ैसला सुनाए। अमीर और ताकतवर लोगों ने न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया है। लेकिन भारतीय संविधान इस तरह की दखलअंदाजी को स्वीकार नहीं करता। इसीलिए हमारे संविधान में न्यायपालिका का स्वतंत्र होना ज़रूरी है। 2. अध्याय 1 में मौलिक अधिकारों की सूची दी गई है। उसे फिर पढ़ें। आपको ऐसा क्यों लगता है कि संवैधानिक उपचार का अधिकार न्याययिक समीक्षा के विचार से जुड़ा हुआ है? उत्तर: संविधान की व्याख्या का अधिकार मुख्य रूप से न्यायपालिका के पास ही होता है। इस नाते यदि न्यायपालिका को ऐसा लगता है कि संसद द्वारा पारित किया ...