MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 23 जिला प्रशासन
Madhya Pradesh Board Class 6 Social Science Solutions Chapter 23 जिला प्रशासन By StudyEducation MP Board Class 6th Social Science Chapter 23 अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए – (अ) जिला प्रशासन का मुखिया क्या कहलाता है ? उत्तर: जिला प्रशासन का मुखिया कलैक्टर या जिलाधीश कहलाता है। (ब) जिले में स्थापित महत्वपूर्ण दो विभागों के नाम बताइए। उत्तर: शिक्षा विभाग पुलिस विभाग। (स) राज्य को जिलों व तहसीलों में क्यों बाँटा गया है ? उत्तर: प्रशासन को सुव्यवस्थित रूप से चलाने के लिए | राज्य को जिलों और तहसीलों में बाँटा गया है। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए – (अ) कलैक्टर के कोई चार प्रमुख कार्य लिखिए। उत्तर: जिले का सबसे बड़ा अधिकारी जिलाधीश या कलैक्टर होता है जिलाधीश के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं जिले में कानून व व्यवस्था बनाए रखना। जिले की मालगुजारी (भूमिकर) वसूल करना। भूमि सम्बन्धी सभी झगड़ों का निपटारा करना। बाढ़, सूखा आदि प्राकृतिक संकटों के समय बचाव एवं सहायता कार्य करना। नागरिकों को स्वास्थ्य,...