Posts

Showing posts with the label MP Board Class 9 हिंदी नवनीत Chapter 4 नीति – धारा

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions पद्य Chapter 4 नीति – धारा

Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Navneet Solutions Chapter 4   नीति – धारा By StudyEducation नवनीत  कक्षा 9 पाठ 4 नीति – धारा प्रश्न उत्तर हिंदी नीति – धारा अभ्यास बोध प्रश्न नीति – धारा अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. सच्चे मित्र की क्या पहचान है? उत्तर: सच्चा मित्र वही होता है जो विपत्ति में साथ दे। प्रश्न 2. अमरबेल का पोषण कैसे होता है? उत्तर: अमरबेल एक विशेष प्रकार की पीले रंग की बेल होती है जिसमें न जड़ होती है और न पत्ते। उस बेल को भी ईश्वर सींचता रहता है। प्रश्न 3. रहीम ने बुरे दिनों में चुप रहने की बात क्यों कही है? उत्तर: रहीम ने बुरे दिनों में चुप रहने की सलाह इसलिए दी है कि बुरे दिनों में यदि आप किसी से अटकोगे तो उससे आपको हार माननी पड़ेगी। प्रश्न 4. वृन्द के अनुसार मूर्ख विद्वान् कैसे बन सकता है? उत्तर: वृन्द कवि के अनुसार मूर्ख व्यक्ति भी यदि निरन्तर अभ्यास करे तो वह विद्वान् बन सकता है। नीति – धारा लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. “रहिमन भंवरी के भये नदी सिरावत मौर” से क्या आशय है? उत्तर: रहीम कवि कहते हैं कि काम निकल जाने पर व्यक्ति महत्त्वपूर्ण बातों और व्यक्तिय...