MP Board Class 9th Hindi Vasanti Solutions Chapter 18 डॉ. जगदीशचन्द्र बसु
Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Vasanti Solutions Chapter 18 डॉ. जगदीशचन्द्र बसु By StudyEducation वासंती कक्षा 9 पाठ 18 डॉ. जगदीशचन्द्र बसु प्रश्न उत्तर हिंदी डॉ. जगदीशचन्द्र बसु अभ्यास-प्रश्न डॉ. जगदीशचन्द्र बसु लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. डॉ. बसु ने अपने माता-पिता से कौन-कौन से गुण ग्रहण किये? उत्तर डॉ. बसु ने अपने पिता से साहस, दृढ़-संकल्प तथा सहानुभूति के गुण ग्रहण किये। इसी प्रकार उन्होंने अपनी माता से भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम के गुणों को ग्रहण किया। प्रश्न 2. डॉ. बसु सफलता की कुंजी किसे मानते थे और क्यों? उत्तर डॉ. बसु सफलता की कुंजी धैर्य, साहस और लगन के साथ काम करने को मानते थे। यह इसलिए कि उनका जीवन विज्ञान ही था। ज्ञान प्राप्त करने की उनमें इतनी तीव्र इच्छा थी कि इसके लिए हर प्रकार के कष्टों का सामना करने के लिए तैयार थे। इस प्रकार वे यह भलीभाँति जानते थे कि धैर्य, साहस और लगन के बिना कोई भी काम सफल नहीं हो सकता है। प्रश्न 3. डॉ. बसु ने बनस्पति विज्ञान को जानने के लिए जिन यंत्रों का आविष्कार किया, उनके नाम और प्रयोग लिखिए। उत्तर डॉ. ...