NCERT Class 7 Science Chapter 12 हमारा पर्यावरण Solutions
NCERT Class 7 Science Chapter 12 हमारा पर्यावरण Solutions आइए , और अधिक सीखें 1. चित्र 12.17 में पृथ्वी के एक घूर्णन के दौरान उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव पर सूर्य का प्रकाश कितने-कितने घंटे रहता है? उत्तर: उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव पर सूर्य का प्रकाश 6 माह तक रहता है। 2.रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (i) तारे ___ दिशा में उदित होते हैं और ___ दिशा में अस्त होते हैं। (ii) दिन और रात पृथ्वी के ___ के कारण होते हैं। (iii) जब चंद्रमा हमारी दृष्टि के सामने सूर्य को पूरी तरह ढक कर लेता है तो यह ___ सूर्य-ग्रहण कहलाती है। उत्तर: (i) तारे पूर्व दिशा में उदित होते हैं और पश्चिम दिशा में अस्त होते हैं। (ii) दिन और रात पृथ्वी के घूर्णन के कारण होते हैं। (iii) जब चंद्रमा हमारी दृष्टि के सामने सूर्य को पूरी तरह ढक कर लेता है तो यह पूर्ण सूर्य-ग्रहण कहलाती है। 3.बताइए, निम्नलिखित कथन सत्य है अथवा असत्य – (i) जब सूर्य पृथ्वी और चंद्रमा के बीच आता है तो सूर्य-ग्रहण होता है। (ii) गुजरात में सूर्योदय झारखंड से पहले होता है। (iii) चेन्नई में सबसे लंबा दिन ग्रीष्म अयनांत में होता है। (iv) ह...