NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh Chapter 4 कैमरे में बंद अपाहिज
Madhya Pradesh Board Class 12 Hindi Aroh Solutions Chapter 4 कैमरे में बंद अपाहिज By StudyEducation आरोह कक्षा 12 पाठ 4 कैमरे में बंद अपाहिज प्रश्न उत्तर हिंदी कविता के साथ प्रश्न 1. कविता में कुछ पंक्तियाँ कोष्ठकों में रखी गई हैं-आपकी समझ से इनका क्या औचित्य है? उत्तर: कवि ने कुछ पंक्तियाँ कोष्ठकों में रखी हैं। ये कोष्ठक कवि के मुख्य भाव को व्यक्त करते हैं। इनमें लिखी पंक्तियों के माध्यम से अलग-अलग लोगों को संबोधित किया गया है। ये एक तरह से संचालन करने के लिए हैं; जैसे- कैमरा मैन के लिए- कैमरा दिखाओ इसे बड़ा-बड़ा कैमरा ……. की कीमत है। दर्शकों के लिए हम खुद इशारे से बताएँगे क्या ऐसा? यह प्रश्न पूछा नहीं जाएगा अपंग व्यक्ति को वह अवसर खो देंगे ? बस थोड़ी कसर रह गई। ये कोष्ठक कविता के मुख्य उद्देश्य को अभिव्यक्त करने में सहायक होते हैं। प्रश्न 2. ‘कैमरे में बंद अपाहिज’ करुणा के मुखौटे में छिपी क्रूरता की कविता है-विचार कीजिए। (CBSE-2010, 2011, 2012, 2014, 2015) ‘कैमरे में बंद अपाहिज’ में निहित क्रूरता को उजागर कीजिए। (CBSE-2016) उत्तर: यह कविता मानवीय करुणा तो प्रस्तुत करती ही...