NCERT MP Board Class 9 Political Science Chapter 4 संस्थाओं का कामकाज Solutions
NCERT MP Board Class 9 Political Science Chapter 4 संस्थाओं का कामकाज Solutions लोकतांत्रिक राजनीति-१ प्रश्नावली: 1. अगर आपको भारत का राष्ट्रपति चुना जाए तो आप निम्नलिखित में से कौन-सा फ़ैसला खुद कर सकते हैं? (क) अपनी पसंद के व्यक्ति को प्रधानमंत्री चुन सकते हैं। (ख) लोकसभा में बहुमत वाले प्रधानमंत्री को उसके पद से हटा सकते हैं। (ग) दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयक पर पुनवचार के लिए कह सकते हैं। (घ) मंत्रिपरिषद् में अपनी पसंद के नेताओं का चयन कर सकते हैं। उत्तर: (ग) दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयक पर पुनवचार के लिए कह सकते हैं। 2. निम्नलिखित में कौन राजनैतिक कार्यपालिका का हिस्सा होता है? (क) जिलाधीश। (ख) गृह मंत्रालय का सचिव। (ग) गृह मंत्री। (घ) पुलिस महानिदेशक। उत्तर: (ग) गृह मंत्री। 3. न्यायपालिका के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा बयान गलत है? (क) संसद द्वारा पारित प्रत्येक कानून को सर्वोच्च न्यायालय की मंजूरी की जरूरत होती है। (ख) अगर कोई कानून संविधान की भावना के खिलाफ़ है तो न्यायापालिका उसे अमान्य घोषित कर सकती है। (ग) न्यायपालिका कार्यपालिका से स्वतंत्र होती है। (घ) अगर किसी ...