NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 1 पद
NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 1 पद NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 1 पद प्रश्न 1. गोपियों द्वारा उद्धव को भाग्यवान कहने में क्या व्यंग्य निहित है? उत्तर- गोपियों द्वारा उद्धव को भाग्यवान कहने में वक्रोक्ति है। वे दीखने में प्रशंसा कर रही हैं किंतु वास्तव में कहना चाह रही हैं कि तुम बड़े अभागे हो कि प्रेम का अनुभव नहीं कर सके। न किसी के हो सके, न किसी को अपना बना सके। तुमने प्रेम का आनंद जाना ही नहीं। यह तुम्हारा दुर्भाग्य है। प्रश्न 2. उद्धव के व्यवहार की तुलना किस-किस से की गई है? उत्तर- उद्धव के व्यवहार की तुलना दो वस्तुओं से की गई है कमल के पत्ते से जो पानी में रहकर भी गीला नहीं होता है। तेल में डूबी गागर से जो तेल के कारण पानी से गीली नहीं होती है। प्रश्न 3. गोपियों ने किन-किन उदाहरणों के माध्यम से उद्धव को उलाहने दिए हैं? उत्तर- गोपियों ने निम्नलिखित उदाहरणों के माध्यम से उद्धव को उलाहने दिए हैं । उन्होंने कहा कि उनकी प्रेम-भावना उनके मन में ही रह गई है। वे न तो कृष्ण से अपनी बात कह पाती हैं, न अन्य किसी से। वे कृष्ण के आने की इंतज़ार में ही...