MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 1 व्याख्यान
Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 1 व्याख्यान By StudyEducation नवनीत कक्षा 9 पाठ 1 व्याख्यान प्रश्न उत्तर हिंदी व्याख्यान अभ्यास बोध प्रश्न व्याख्यान अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. भारत में जन्म लेने पर विवेकानन्द जी को क्यों अभिमान है? उत्तर: भारत में जन्म लेने पर विवेकानन्द जी को इसलिए अभिमान है क्योंकि इस देश में सभी धर्मों एवं देशों को सम्मान दिया जाता है। प्रश्न 2. स्वामीजी ने शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में व्याख्यान के प्रारम्भ में किन शब्दों से श्रोताओं को सम्बोधित किया? उत्तर: अमेरिकावासी बहनों तथा भाइयो। प्रश्न 3. शुद्धता, पवित्रता और दयाशीलता के विषय में स्वामीजी ने क्या कहा है? उत्तर: शुद्धता, पवित्रता और दयाशीलता के विषय में स्वामी जी ने कहा है कि ये बातें किसी सम्प्रदाय विशेष की एकाधिकार प्राप्त सम्पत्ति नहीं है। प्रश्न 4. पृथ्वी हिंसा से क्यों भरती जा रही है? कोई दो कारण दीजिए। उत्तर: पृथ्वी हिंसा से इसलिए भरती जा रही है कि बहुत समय तक इस पृथ्वी पर साम्प्रदायिकता, हठधर्मिता और धर्मान्धता ने अपना शासन जमा लिया है। इ...