MP Board Class 7 हिंदी भाषा भारती Solutions Chapter 16 नरबदी प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 7 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 16 नरबदी By StudyEducation भाषा भारती कक्षा 7 पाठ 16 नरबदी प्रश्न उत्तर हिंदी बोध प्रश्न प्रश्न 1. निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (क) नरबदी कौन थी ? वह किसके साथ रहती थी? उत्तर मैकल पर्वत के घने जंगलों के एक गाँव में दुग्गन रहता था। नरबदी उसकी बेटी थी। नरबदी अपने पिता के साथ रहती थी। (ख) पिता के साथ नरबदी कहाँ रहती थी? उत्तर नरबदी अपने पिता के साथ जनजातियों के एक गाँव में रहती थी। यह गाँव आठ-दस झोपड़ियों का गाँव था। (ग) दुग्गन सुबह-सुबह पहाड़ की दिशा में क्यों चल पड़ा? उत्तर बरसात आने वाली थी। दुग्गन को झोंपड़ी की मरम्मत के लिए बाँस की जरूरत थी। बाँस लेने के लिए दुग्गन सुबह-सुबह पहाड़ की दिशा में चल पड़ा। (घ) नरबदी झरना क्यों बन गई? उत्तर नरबदी अपनी प्यास के कष्ट को भूल गई। उसकी आँखों के सामने परेशान पिता का चेहरा आ गया। उसकी आँखों से आँसुओं की झड़ी लग गई। वह अपने देवता से मन ही मन प्रार्थना करने लगी कि वे उसके पिता की रक्षा करें, क्योंकि उनका प्यास से बुरा हाल है। तुम मेरे प्राण ले लो, लेकिन मेरे प्यारे ...