MP Board Class 9th Special Hindi Sahayak Vachan Solutions Chapter 2 पुस्तक
Madhya Pradesh Board Class 9 Sahayak Vachan Solutions Chapter 2 पुस्तक By StudyEducation पुस्तक अभ्यास बोध प्रश्न प्रश्न 1. मनुष्य पुस्तकों से कौन-कौन-से गुण अर्जित करता है? उत्तर: मनुष्य पुस्तकों से सदाचार, प्रेम, करुणा, परोपकार तथा न्याय आदि मानवीय गुण अर्जित करता है। प्रश्न 2. सत् साहित्य की रचना कब होती है? उत्तर: जब कवि का विवेक या ज्ञान उल्लास का रूप धारण करता है तभी सत् साहित्य की रचना होती है। प्रश्न 3. इस पाठ में वर्णित दो महाकाव्यों के नाम लिखिए। उत्तर: इस पाठ में लेखक ने तुलसीकृत रामचरितमानस और महाकवि व्यास रचित ‘महाभारत’ महाकाव्यों की चर्चा की है। प्रश्न 4. चिरन्तन आनन्द और गौरव किसमें निहित है? उत्तर: चिरन्तन आनन्द और गौरव सत् साहित्य में निहित है। जब कवि का विवेक आनन्द का रूप ग्रहण करता है, तब सत् साहित्य का निर्माण होता है। प्रश्न 5. मुझमें किसी दूसरे की आत्मा निवास करती है से क्या आशय है? समझाइए। उत्तर: ‘मुझमें किसी दूसरे की आत्मा निवास करती है’ से यह आशय है कि एक पुस्तक की रचना में रचनाकार की साधना ही प्रमुख तथा अपूर्व प्रकाश सम्पन्न होती है। उसके अन्तर्गत उल्लास,...