Posts

Showing posts with the label कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान

NCERT Class 6 Social Science Chapter 14 हमारे आसपास की आर्थिक गतिविधियाँ Solutions

NCERT Class 6 Social Science Chapter 14 हमारे आसपास की आर्थिक गतिविधियाँ Solutions हमारे आस-पास की आर्थिक गतिविधियां 1. प्राथमिक क्षेत्रक क्या है? यह द्वितीयक क्षेत्रक से किस प्रकार भिन्न है? दो उदाहरण दीजिए। उत्तर: प्राथमिक क्षेत्रक वह क्षेत्रक है जिसमें लोग प्रकृति से सीधे चीजें प्राप्त करते हैं, जैसे कि खेती करना, मछली पकड़ना या जंगल से लकड़ी इकट्ठा करना। इसमें कच्चा माल निकाला जाता है। द्वितीयक क्षेत्रक इससे अलग है क्योंकि इसमें प्राथमिक क्षेत्रक से मिले कच्चे माल को बदलकर नई चीजें बनाई जाती हैं, जैसे कि कारखानों में सामान बनाना। उदाहरण: प्राथमिक क्षेत्रक: खेती करना, मछली पकड़ना। द्वितीयक क्षेत्रक: लकड़ी से फर्नीचर बनाना, कपास से कपड़े बनाना। 2. द्वितीयक क्षेत्रक किस प्रकार से तृतीयक क्षेत्रक पर निर्भर है? उदाहरण द्वारा समझाइए। उत्तर: द्वितीयक क्षेत्रक में कारखानों में बनी चीजों को तृतीयक क्षेत्रक की मदद से लोगों तक पहुँचाया जाता है। तृतीयक क्षेत्रक सेवाएँ देता है, जैसे परिवहन, दुकानें चलाना या बिक्री करना, जो द्वितीयक क्षेत्रक के सामानों को बेचने में मदद करता है। उदाहरण: कारखाने...

NCERT Class 6 Social Science Chapter 13 कार्य का महत्त्व Solutions

NCERT Class 6 Social Science Chapter 13 कार्य का महत्त्व Solutions कार्य का महत्व प्रश्न 1: आर्थिक गतिविधियाँ किस प्रकार गैर-आर्थिक गतिविधियों से भिन्न होती हैं? उत्तर: आर्थिक गतिविधियाँ वे होती हैं जिनमें पैसा या धन शामिल होता है और इन्हें कमाई करने के लिए किया जाता है। जैसे- दुकान चलाना, नौकरी करना या खेती करना। वहीं, गैर-आर्थिक गतिविधियाँ वे होती हैं जो पैसे के लिए नहीं, बल्कि प्यार, सेवा या खुशी के लिए की जाती हैं। जैसे- माँ का बच्चों के लिए खाना बनाना या दादाजी का बच्चों को मुफ्त पढ़ाना। इस तरह, आर्थिक गतिविधियों में पैसा कमाना मुख्य उद्देश्य होता है, जबकि गैर-आर्थिक गतिविधियों में भावनाएँ और सेवा मुख्य होती हैं। 2. लोग किस प्रकार की आर्थिक गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं? उदाहरण सहित समझाइए। उत्तर: लोग तीन प्रकार की आर्थिक गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं जैसे– (i) प्रथम गतिविधियाँ: प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित होते है। जैसे कृषि और मछली पालन। (ii) द्वितीय गतिविधियाँ: कच्चे माल से वस्तु निर्माण करना। जैसे उद्योग और फैक्ट्री। (iii) तृतीय गतिविधियाँ: सेवाएँ प्रदान करना, जैसे पर...

NCERT Class 6 Social Science Chapter 12 जमीनी स्तर पर लोकतंत्र – भाग 3: शहरी स्थानीय शासन Solutions

NCERT Class 6 Social Science Chapter 12 जमीनी स्तर पर लोकतंत्र – भाग 3: शहरी स्थानीय शासन Solutions आधारभूत लोकतंत्र — भाग 3: नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार 1. विद्यालय आते हुए आप और आपके मित्र पाते हैं कि जल के एक पाइप में रिसाव हो रहा है। इस रिसाव से बहुत सारा जल व्यर्थ हो रहा है। इस स्थिति में आप और आपके मित्र क्या करेंगे? उत्तर: अगर हम स्कूल जाते समय देखते हैं कि जल के पाइप में रिसाव हो रहा है और पानी व्यर्थ बह रहा है, तो हम सबसे पहले अपने मित्रों के साथ मिलकर उस जगह को देखेंगे। फिर हम अपने स्कूल के शिक्षक को या पास के किसी बड़े को इस बारे में बताएंगे। हम अपने वार्ड के सदस्य या नगर निगम के ऑफिस में भी इसकी शिकायत कर सकते हैं ताकि वे जल्दी से पाइप को ठीक करवाएं। पानी बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है, इसलिए हम कोशिश करेंगे कि यह समस्या जल्दी हल हो। 2. आप अपने निकट रहने वाले नगरीय स्थानीय निकाय के किसी सदस्य को अपनी कक्षा में आमंत्रित कीजिए। उनके साथ उनकी भूमिका और उत्तरदायित्वों पर विचार-विमर्श कीजिए। उनसे पूछने के लिए प्रश्नों की एक सूची तैयार कीजिए ताकि यह परिचर्चा उपयोग कीजिए। उत्तर...

NCERT Class 6 Social Science Chapter 11 जमीनी स्तर पर लोकतंत्र – भाग 2: ग्रामीण स्थानीय शासन Solutions

NCERT Class 6 Social Science Chapter 11 जमीनी स्तर पर लोकतंत्र – भाग 2: ग्रामीण स्थानीय शासन Solutions आधारभूत लोकतंत्र — भाग 2: ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय सरकार 1. स्वयं को जाँचिए – ऊपर दिए गए पाठ को देखे बिना क्या आप पंचायती राज व्यवस्था के तीन स्तर बता सकते हैं? तीनों स्तरों में प्रत्येक के मुख्य कार्य क्या हैं? उत्तर: पंचायती राज व्यवस्था के तीन स्तर है– गांव स्तर ब्लॉक स्तर जिला स्तर गांव के विकास कार्यों की योजना और क्रियान्वयन। ग्राम पंचायतों की देखरेख और सहायता। जिले के विकास के लिए बड़ी योजनाओं का निर्माण। जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, और सफाई जैसे बुनियादी कार्य। क्षेत्रीय विकास योजनाओं का समन्वय। शिक्षा, स्वास्थ्य, और परिवहन जैसे विषयों पर काम करना। ग्रामीण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देना। कृषि, सिंचाई, और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना। राज्य सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करके निचले स्तर पर वितरित करना। 2. गाँव की सड़क के किनारे पड़ी प्लास्टिक थैलियों से संबंधित विषय पर सरपंच को पत्र लिखिए। उत्तर: प्रिय सरपंच जी, नमस्ते! मैं आपके गाँव का एक विद्यार्थी हूँ। हमारे ...