MP Board Class 7 हिंदी भाषा भारती Solutions Chapter 7 नीति के दोहे प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 7 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 7 नीति के दोहे By StudyEducation भाषा भारती कक्षा 7 पाठ 7 नीति के दोहे प्रश्न उत्तर हिंदी बोध प्रश्न प्रश्न 1. निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर लिखिए (क) कवि के अनुसार अति कहाँ-कहाँ वर्जित है ? उत्तर कवि के अनुसार अति हर जगह वर्जित है। (ख) कबीर के अनुसार निन्दक को निकट रखने से क्या लाभ हैं? उत्तर कबीर के अनुसार निन्दक को पास रखने से हमारे सभी दोष दूर हो जाते हैं। (ग) ‘एकै साधे सब सधे से क्या तात्पर्य है ? उत्तर ‘एकै साधे सब सधे’ से तात्पर्य है कि किसी एक की मानने से सभी मन जाते हैं अर्थात् किसी आधार को साधकर रखने से सभी आधार स्वयं ही सध जाते हैं। (घ) कवि तुलसीदास ने ‘काया’ और ‘मन’ की तुलना किससे की है? उत्तर कवि तुलसीदास ने ‘काया’ की तुलना खेत से और ‘मन’ की तुलना किसान से की है ? (ङ) ‘संत हंस गुन गहहि पय’ से कवि का क्या आशय है ? उत्तर उपर्युक्त सुक्ति में कवि यह बताना चाहता है कि संत उस हंस के समान है जो जल (दोष) को छोड़कर दूध (गुण) को ग्रहण कर लेता है। (च) कवि वृन्द ने सज्जन पुरुष के स्वभाव की क्या विशेषता ...