MP Board Class 8th Science Solutions Chapter 13 ध्वनि
Madhya Pradesh Board Class 8 Science Solutions Chapter 13 ध्वनि By StudyEducation MP Board Class 8th Science Chapter 13 पाठ के अन्तर्गत के प्रश्नोत्तर पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 157 प्रश्न 1. अपने विद्यालय में आपको कैसे ज्ञात होता है कि कालांश (पीरियड), समाप्त हो गया है? उत्तर: जब घण्टी बजती है तब हम समझ जाते हैं कि पीरियड समाप्त हो गया है। प्रश्न 2. आँखों पर पट्टी बँधे होने पर भी उस खिलाड़ी को कैसे पता चला जाता है कि उसके सबसे समीप कोई खिलाड़ी है। उत्तर: जब समीप वाला खिलाड़ी आवाज (ध्वनि) करता है तो उसकी आवाज सुनकर आँखों पर पट्टी बँधे होने पर भी वह अनुमान लगा लेता है कि उसके समीप कोई खिलाड़ी है। प्रश्न 3. अपने आस-पास सुनाई देने वाली ध्वनियों की एक सूची बनाइए। उत्तर: आस-पास सुनाई देने वाली ध्वनियाँ: टेम्पो, बस, रिक्शा आदि के हॉर्नों की ध्वनि। रेलगाड़ी की ध्वनि। गली में आने-जाने वाले हॉकरों की ध्वनि। मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारे में बजने वाली लाउडस्पीकर की ध्वनि। म्यूजिक सिस्टम, टी.वी. आदि की ध्वनि। प्रश्न 4. ध्वनि कैसे उत्पन्न होती है? यह एक स्थान से दूसरे स्थान तक कैसे पहुँच...