Posts

Showing posts with the label NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 18 जामुन का पेड़

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 18 जामुन का पेड़

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 18 जामुन का पेड़ पाठ के साथ प्रश्न. 1. बेचारा जामुन का पेड़। कितना फलदार था। और इसकी जामुनें कितनी रसीली होती थीं। (क) ये संवाद कहानी के किस प्रसंग में आए हैं? (ख) इससे लोगों की कैसी मानसिकता का पता चलता है? उत्तर: (क) ये संवाद सेक्रेटेरियेट के लॉन में जामुन के पेड़ के गिरने से संबंधित हैं। रात की आँधी में सेक्रेटेरियट के लॉन में खड़ा जामुन का पेड़ गिर गया। उसके नीचे एक आदमी दब गया। सुबह माली ने उसे देखा और क्लकों को सूचना दे दी। वहाँ सभी इकट्ठे हो जाते हैं। वे सभी जामुन के पेड़ की प्रशंसा में चर्चा करते हैं किंतु उन्हें उसके नीचे दबे व्यक्ति की कोई चिंता नहीं है। (ख) इससे लोगों की संवेदनशून्यता तथा स्वार्थपरता का पता चलता है। सरकारी अमले को जामुन के पेड़ से लाभ मिलता था, अत: वे उसके गुण गाते थे तथा उसके गिरने का दुख व्यक्त कर रहे थे। उन्हें दबे हुए जिंदा आदमी की पीड़ा से कुछ लेना-देना नहीं है। प्रश्न. 2. दबा हुआ आदमी एक कवि है, यह बात कैसे पता चली और इसे जानकारी का फाइल की यात्रा पर क्या असर पड़ा? उत्तर: जब रात को माली ने दबे हुए आदमी क...