MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 26 स्थानीय मानचित्र का अध्ययन
Madhya Pradesh Board Class 8 Social Science Solutions Chapter 26 स्थानीय मानचित्र का अध्ययन By StudyEducation MP Board Class 8th Social Science Chapter 26 अभ्यास प्रश्न MP Board Class 8th Social Science Chapter 26 लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. (1) धरातल की तीन प्रमुख स्थलाकृतियाँ कौन-सी हैं ? उत्तर: ऊँचाई के आधार पर धरातल की तीन प्रमुख स्थलाकृतियों को मैदान, पठार और पहाड़ नाम दिये हैं।’ (2) मानचित्र पर स्थलाकृतियों को दर्शाने के कौन-से दो माध्यम हैं ? उत्तर: चूँकि मानचित्र समतल पटल पर बनाया जाता है इसलिए ऊँचाई-नीचाई को दिखाना कठिन होता है। इस कठिनाई को दूर करने के लिए मानचित्र में स्थलाकृतियों को दिखाने के लिए ‘समोच्च रेखाओं’ और विभिन्न रंगों का प्रयोग किया जाता (3) समोच्च रेखा किसे कहते हैं ? उत्तर: धरातल की बनावट और ढाल सम्बन्धी छोटी-छोटी बातों को भी पूरी शुद्धता से मानचित्र पर प्रदर्शित करने वाले माध्यम या विधि को समोच्च रेखाएँ कहा जाता है। ये वे रेखाएँ हैं, जो समुद्र तल से एकसमान ऊँचाई वाले स्थानों को मिलाती हुई मानचित्र में खींची जाती हैं। (4) मानचित्र में मैदान,...