Posts

Showing posts with the label NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 13 मानवीय करुणा की दिव्या चमक

NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 13 मानवीय करुणा की दिव्या चमक

NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 13 मानवीय करुणा की दिव्या चमक NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 13 मानवीय करुणा की दिव्या चमक प्रश्न 1. फ़ादर की उपस्थिति देवदार की छाया जैसी क्यों लगती थी? उत्तर- फ़ादर ‘परिमल’ के सदस्यों से अत्यंत घनिष्ठ एवं पारिवारिक संबंध रखते थे। वे उम्र में बड़े होने के कारण आशीर्वचन कहते, दुखी मन को सांत्वना देते जिससे मन को उसी तरह की शांति और सुकून मिलता जैसे थके हारे यात्री को देवदार की शीतल छाया में मिलता है। इसलिए उनकी उपस्थिति देवदार की छाया-सी लगती है। प्रश्न 2. फ़ादर बुल्के भारतीय संस्कृति के एक अभिन्न अंग हैं, किस आधार पर ऐसा कहा गया है? उत्तर- फ़ादर बुल्के भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग बन चुके थे। उन्होंने भारत में रहकर अपने देश घर-परिवार आदि को पूरी तरह से भुला दिया था। 47 वर्षों तक भारत में रहने वाले फ़ादर केवल तीन बार ही अपने परिवार से मिलने बेल्जियम गए। वे भारत को ही अपना देश समझने लगे थे। वे भारत की मिट्टी और यहाँ की संस्कृति में रच बस गए थे। पहले तो उन्होंने यहाँ रहकर पढ़ाई की फिर डॉ. धीरेंद्र वर्मा के सान्निध्य ...