NCERT Class 6 Science Chapter 4 चुम्बकों को जानें Solutions
NCERT Class 6 Science Chapter 4 चुम्बकों को जानें Solutions चुम्बकों को जानें प्रश्न 1: निम्नलिखित में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए— (क) दो चुम्बकों के विपरीत ध्रुव एक-दूसरे को _____ करते हैं, जबकि समान ध्रुव एक-दूसरे को ______ करते हैं। (ख) वे पदार्थ जो चुंबक की ओर आकर्षित होते हैं, उन्हें _______ कहते हैं। (ग) चुंबकीय दिकसूचक की सुई _____ दिशा में ही ठहरती है। (घ) चुंबक में सर्वदा _____ ध्रुव होते हैं। उत्तर: (क) आकर्षित, प्रतिकर्षित (ख) चुंबकीय (ग) उत्तर-दक्षिण (घ) दो प्रश्न 2: निम्नलिखित कथन सत्य (✓) हैं या असत्य (✗)— (क) किसी चुंबक को टुकड़ों में तोड़कर एक ध्रुव प्राप्त किया जा सकता है। [ ] (ख) चुंबक के समान ध्रुव एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं। [ ] (ग) जब किसी छड़ चंबक को लोहरेतन के पास लाया जाता है, तो अधिकांश लोहरेतन उसके बीच में चिपक जाता है। [ ] (घ) स्वतंत्र रूप से लटका हुआ छड़ चंबक हमेशा उत्तर-दक्षिण दिशा की ओर इंगित करता है। [ ] उत्तर: (क) असत्य (✗) (ख) सत्य (✓) (ग) असत्य (✗) (घ) सत्य (✓) प्रश्न 3: स्तंभ I में विभिन्न स्थितियाँ दर्शाई गई हैं, जिनमें एक चुंबक का कोई एक ध...