MP Board Class 9th Hindi Vasanti Solutions Chapter 16 समर्पण
Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Vasanti Solutions Chapter 16 समर्पण By StudyEducation वासंती कक्षा 9 पाठ 16 समर्पण प्रश्न उत्तर हिंदी समर्पण अभ्यास-प्रश्न समर्पण लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. मनुष्य कब देवतुल्य बन जाता है? उत्तर अपने उच्च और महान गुणों से मनुष्य देवतुल्य बन जाता है। प्रश्न 2. महाराणा प्रताप ने अकबर को संधि-पत्र क्यों भेजा था? उत्तर महाराणा प्रताप ने अकबर को संघि-पत्र भेजा था। यह इसलिए कि उनमें अकबर का सामना करने की शक्ति नहीं रह गई थी। प्रश्न 3. अकबर ने महाराणा प्रताप का संधि-पत्र क्यों अस्वीकार कर दिया? उत्तर अकबर ने महाराणा प्रताप का संधि-पत्र अस्वीकार कर दिया। यह इसलिए कि अकबर को वह संधि-पत्र जाली लगा। उसने राजकवि पृथ्वीराज को उसकी सत्यता का पता लगाने की आज्ञा दे दी। प्रश्न 4. भामाशाह के चरित्र में निहित राष्ट्रीय भावना को स्पष्ट कीजिए। उत्तर भामाशाह का पूरा चरित्र राष्ट्रीय भावनाओं से भरा हुआ था। उसमें अपार देशभक्ति की भावना थी। वह देश का सच्चा सेवक था। इसलिए वह मेवाड़ पर आए । हुए संकट को नहीं देख सकता था। इसके लिए महाराणा प्रतापं को धन की वह ...