NCERT Class 8 Social Science Chapter 3 मराठा साम्राज्य का उदय Solutions
NCERT Class 8 Social Science Chapter 3 मराठा साम्राज्य का उदय Solutions मराठा साम्राज्य का उदय 1. विश्लेषण करें कि किस प्रकार भूगोल (विशेषकर पर्वत और समुद्र तट) ने मराठा सैन्य रणनीति और राज्य-निर्माण को निर्धारित किया। उत्तर: मराठों का क्षेत्र दक्कन का पठार, ऊँचे पर्वत, घने जंगल और लंबा समुद्र तट वाला था। पहाड़ों पर बने किले उन्हें प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करते थे। इन किलों से वे दुश्मनों पर अचानक हमला करके फिर सुरक्षित स्थान पर लौट जाते थे। इसे गुरिल्ला युद्ध पद्धति कहते हैं। मुगलों की भारी-भरकम सेना पहाड़ी क्षेत्रों में आसानी से नहीं लड़ पाती थी। समुद्र तट होने के कारण मराठों ने नौसेना बनाई। इससे वे अपने तटीय क्षेत्रों और व्यापार की रक्षा कर सके। समुद्री किलों ने यूरोपीय शक्तियों को चुनौती दी। इस प्रकार पर्वत और समुद्र दोनों ने मराठों की सैन्य शक्ति और राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2. कल्पना कीजिए कि आप विद्यार्थियों के लिए किसी मराठा नेता की संक्षिप्त जीवनी लिख रहे हैं। किसी एक व्यक्तित्व (कान्होजी आंग्रे, बाजीराव प्रथम, महादजी शिंदे, अहिल्याबाई होलकर या ताराबाई) का चयन...