MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 10 वैदिक संस्कृति
Madhya Pradesh Board Class 6 Social Science Solutions Chapter 10 वैदिक संस्कृति By StudyEducation MP Board Class 6th Social Science Chapter 10 अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए – (अ) वैदिक साहित्य कौन-से हैं ? उत्तर: वेद और उपनिषद् आदि वैदिक साहित्य हैं। (ब) वैदिक काल में सिक्कों को क्या कहते थे ? उत्तर: वैदिक काल में सिक्कों को निष्क कहते थे। (स) वैदिक काल में विशेष रूप से किन देवताओं की पूजा होती थी? उत्तर: इन्द्र, अग्नि और वरुण की पूजा होती थी। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से दीजिए (अ) आर्यों के काल को वैदिक काल क्यों कहा जाता है? उत्तर: आर्यों ने चार वेदों की रचना की थी – ऋग्वेद यजुर्वेद सामवेद अथर्ववेद अतः आर्यों के काल में वेद लिखे जाने के कारण ही इस काल को वैदिक काल कहते हैं। (ब) वैदिक काल में समाज किन-किन वर्गों में बँटा था? उत्तर: वैदिक काल में समाज चार वर्गों में बँटा हुआ था – ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य, और शूद्र वर्ण का आधार कर्म था। ब्राह्मणों का कार्य यज्ञ करना और बालकों को वेद मन्त्रों...