NCERT Class 9 Science Chapter 12 खाद्य संसाधनों में सुधार Solutions
NCERT Class 9 Science Chapter 12 खाद्य संसाधनों में सुधार Solutions Page no – 159 Questions 1. अनाज, दाल, फल तथा सब्जियों से हमें क्या प्राप्त होता है? उत्तर: अनाज से कार्बोहाइड्रेट प्राप्त होता है जो हमें ऊर्जा प्रदान करता है। दालों से प्रोटीन प्राप्त होता है। फलों तथा सब्जियों से विटामिन तथा खनिज लवण प्राप्त होते हैं, कुछ मात्रा में प्रोटीन, वसा और कार्बोहाइड्रेट भी प्राप्त होते हैं। Page no – 160 Questions 1. जैविक तथा अजैविक कारक किस प्रकार फसल उत्पादन को प्रभावित करते हैं? उत्तर: जैविक कारक जैसे- रोग, कीट तथा निमेटोड के कारण फसल उत्पादन कम हो सकता है। कीड़ें हमारे फसल को खाकर नुकसान पहुँचाते हैं। खर-पतवार पोषक तत्वों तथा प्रकाश के लिए स्पर्धा करते हैं जिससे फसलों की वृद्धि कम हो जाती है। उसी तरह, अजैविक कारक जैसे- सूखा, क्षारता, जलाक्रान्ति, गरमी तथा ठंड भी फसल उत्पादन को प्रभावित करते हैं। उदाहरण के लिए, कभी-कभी सूखे और बाढ़ का फसल पर काफी प्रभाव पड़ता है, फसल नष्ट हो जाता है। 2. फसल सुधार के लिए ऐच्छिक सस्य विज्ञान गुण क्या हैं? उत्तर: ऐच्छिक सस्य विज्ञान गुण-चारे वाली फ़सलों के...