MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 8 पृथ्वी के परिमण्डल
Madhya Pradesh Board Class 6 Social Science Solutions Chapter 8 पृथ्वी के परिमण्डल By StudyEducation MP Board Class 6th Social Science Chapter 8 अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए – (अ) पृथ्वी पर कितने परिमण्डल हैं ? उत्तर: पृथ्वी पर तीन परिमण्डल हैं – स्थलमण्डल, जलमण्डल और वायुमण्डल। (ब) स्थलमण्डल का अर्थ बताइए। उत्तर: पृथ्वी का वह समस्त भू-भाग जो कठोर और नरम शैलों से बना है, स्थलमण्डल कहलाता है। (स) पर्वत किसे कहते हैं ? उत्तर: ऊँची पहाड़ियों के समूह को पर्वत कहते हैं। (द) जैवमण्डल की परिभाषा लिखिए। उत्तर: जीवों का वह मण्डल जो स्थल, जल और वायुमण्डल में पाया जाता है, जैवमण्डल कहलाता है। (य) मैदान और पठार में अन्तर बताइए। उत्तर: हमारी पृथ्वी पर के वे निचले भाग जो समतल और सपाट हैं, मैदान कहलाते हैं। जबकि सामान्य रूप से ऊँचे उठे हुए वे भू-भाग जिनकी ऊपरी सतह लगभग समतल अथवा हल्की ऊँची-नीची होती है, पठार कहलाते हैं। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए (अ) स्थलमण्डल क्या है? उसके विभिन्न भू-स्वरूपों का...