NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitiz Chapter 1 दो बैलों की कथा
NCERT Class 9 Hindi Kshitij Solutions Chapter 1 दो बैलों की कथा By StudyEducation क्षितिज कक्षा 9 पाठ 1 दो बैलों की कथा प्रश्न उत्तर हिंदी प्रश्न-अभ्यास प्रश्न 1. कांजीहौस में कैद पशुओं की हाजिरी क्यों ली जाती होगी? उत्तर: कांजीहौस में कैद पशुओं की हाजिरी इसलिए ली जाती होगी ताकि यह देखा जा सके कि सभी पशु मौजूद हैं या कोई भाग तो नहीं गया है। प्रश्न 2. छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया? उत्तर: छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम इसलिए उमड़ आया क्योंकि वह अनाथ थी और अपनी सौतेली माँ से मार खाती थी। उसे बैलों से अपनापन महसूस होता था, इसलिए वह रोज़ उन्हें रोटियाँ खिलाने जाती थी। प्रश्न 3. कहानी में बैलों के माध्यम से कौन-कौन से नीति-विषयक मूल्य उभर कर आए हैं? उत्तर: कहानी में बैलों के माध्यम से निष्ठा, परिश्रम, सच्चाई, सहनशीलता, त्याग, मित्रता और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष जैसे नीति-विषयक मूल्य उभरकर आए हैं। प्रश्न 4. प्रस्तुत कहानी में प्रेमचंद ने गधे की किन स्वभावगत विशेषताओं के आधार पर उसके प्रति रूढ़ अर्थ ‘मूर्ख’ का प्रयोग न कर किस न...