Class 7 Hindi Chapter 6 Question Answer गिरिधर कविराय की कुंडलिया
Class 7 Hindi Chapter 6 Question Answer गिरिधर कविराय की कुंडलिया पाठ से (क) पाठ के आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों का सही उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (★) बनाइए। (1) “बिना बिचारे” काम करने के क्या परिणाम होते हैं? दूसरों से प्रशंसा मिलती है। मन में शांति बनी रहती है। ★ अपना काम बिगड़ जाता है। खान-पान सम्मान मिलता है। (2) “चित्त में चैन” न पा सकने का मुख्य कारण क्या है? प्रयास करने पर भी टाला न जा सकने वाला दुख ★ बिना सोचे-समझे किए गए कार्य की असफलता खान-पान, सम्मान और राग-रंग का अभाव. ★ दुनिया द्वारा की जाने वाली निंदा और उपहास (3) “बीती ताहि बिसारि दे आगे की सुधि लेइ” पंक्ति द्वारा कौन-सी सलाह दी गई है? भविष्य की सफलता के लिए अतीत की गलतियों से सीखने की ★ अतीत की असफलताओं को भूलकर भविष्य पर ध्यान देने की अतीत और भविष्य दोनों घटनाओं को समान रूप से याद रखने की अतीत और भविष्य दोनों को भूलकर केवल वर्तमान में जीने की (4) “जो बनि आवै सहज में ताही में चित देइ” पंक्ति का क्या अर्थ है? हमें कठिनाइयों और चुनौतियों से बचना चाहिए। हमें आराम की तलाश करने में मन लगाना चाहिए। हमें असंभव और कठिन का...