Posts

Showing posts with the label Chapter 1

NCERT MP Board Class 9 Political Science Chapter 1 लोकतंत्र क्या है? लोकतंत्र क्यों? Solutions

NCERT MP Board Class 9 Political Science Chapter 1 लोकतंत्र क्या है? लोकतंत्र क्यों? Solutions लोकतांत्रिक राजनीति-१ प्रश्नावली: 1. यहाँ चार देशों के बारे में कुछ सूचनाएँ हैं। इन सूचनाओं के आधार पर आप इन देशों का वर्गीकरण किस तरह करेंगे? इनके सामने ‘लोकतांत्रिक’, ‘अलोकतांत्रिक’ और ‘पक्का नहीं’ लिखें। (क) देश क: जो लोग देश के आधिकारिक धर्म को नहीं मानते उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं है। उत्तर: अलोकतांत्रिक। (ख) देश ख: एक ही पार्टी बीते बीस वर्षों से चुनाव जीतती आ रही है। उत्तर: पक्का नहीं। (ग) देश ग: पिछले तीन चुनावों में शासक दल को पराजय का मुँह देखना पड़ा। उत्तर: लोकतांत्रिक। (घ) देश घ: यहाँ स्वतंत्र चुनाव आयोग नहीं है। उत्तर: अलोकतांत्रिक। 2. यहाँ चार अन्य देशों के बारे में कुछ सूचनाएँ दी गई हैं, इन सूचनाओं के आधार पर इन देशों का वर्गीकरण आप किस तरह करेंगे। इनके आगे ‘लोकतांत्रिक’, ‘अलोकतांत्रिक’ और ‘पक्का नहीं’ लिखें। (क) देश च: संसद सेना प्रमुख की मंजूरी के बिना सेना के बारे में कोई कानून नहीं बना सकती। उत्तर: अलोकतांत्रिक। (ख) देश छ: संसद न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती का कानू...