NCERT MP Board Class 10 Science Chapter 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण Solutions
NCERT MP Board Class 10 Science Chapter 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण Solutions GENERAL SCIENCE Page no – 6 Questions 1. वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ़ क्यों किया जाता है? उत्तर: मैग्नीशियम रिबन को जब खुले में रखा जाता है तो यह वायु के साथ क्रिया करके मैग्नीशियम ऑक्साइड की परत बना लेता है जो ऑक्सीजन के साथ मैग्नीशियम की आगे की प्रतिक्रिया को रोकती है। इस परत को हटाने के लिए रेगमाल द्वारा मैग्नीशियम रिबन को साफ किया जाता है। 2. निम्नलिखत रासायनिक अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखिए- (i) हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड। उत्तर: H₂(g) + Cl₂(g) → 2HCl(g) (ii) बेरियम क्लोराइड + ऐलुमीनियम सल्फ़ेट → बेरियम सल्फ़ेट + ऐलुमीनियम क्लोराइड। उत्तर: 3BaCl₂(s) + Al₂(SO₄)₃(ₛ) → 3BaSO ₄(ₛ) + 2AlCl₃(ₛ) (iii) सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रॉक्साइड + हाइड्रोजन। उत्तर: 2Na(ₛ) + 2H₂O(ₗ) → 2NaOH(aq) + H₂(ₛ) 3. निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए उनकी अवस्था के संकेतों के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए- (i) जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फ़ेट के विलयन अभिक्रिया...