MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions पद्य Chapter 7 सामाजिक समरसता
Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Navneet Solutions Chapter 7 सामाजिक समरसता By StudyEducation नवनीत कक्षा 9 पाठ 7 सामाजिक समरसता प्रश्न उत्तर हिंदी सामाजिक समरसता अभ्यास बोध प्रश्न सामाजिक समरसता अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. कृष्ण और सुदामा कौन थे? उत्तर: कृष्ण और सुदामा बाल्यावस्था के घनिष्ठ मित्र थे। प्रश्न 2. सुदामा की पत्नी ने उन्हें क्या सलाह दी? उत्तर: सुदामा की पत्नी ने सुदामा को यह सलाह दी कि तुम्हारे बचपन के मित्र श्रीकृष्ण द्वारिका के राजा हैं अतः इस विपत्ति में तुम उनके पास चले जाओ, वे तुम्हारी सहायता करेंगे। प्रश्न 3. शबरी के आश्रम में कौन आये थे? उत्तर: शबरी के आश्रम में राम और लक्ष्मण दोनों भाई आये थे। प्रश्न 4. शबरी ने राम को प्रेम सहित खाने को क्या दिया? उत्तर: शबरी ने राम को प्रेम सहित कन्द, मूल एवं फल खाने को दिए। प्रश्न 5. शबरी के मुँह से शब्द क्यों नहीं निकल पा रहे थे? उत्तर: शबरी श्रीराम के प्रेम में इतनी मग्न हो गई थी कि उसके मुँह से शब्द तक नहीं निकल पा रहे थे। सामाजिक समरसता लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. शबरी ने अपने आश्रम में श्रीराम का किस प्र...