MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 2 हिम्मत और जिन्दगी
Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 2 हिम्मत और जिन्दगी By StudyEducation नवनीत कक्षा 9 पाठ 2 हिम्मत और जिन्दगी प्रश्न उत्तर हिंदी हिम्मत और जिन्दगी अभ्यास बोध प्रश्न हिम्मत और जिन्दगी अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. साहसी मनुष्य किस प्रकार सपने देखता है? उत्तर: साहसी मनुष्य सपने उधार नहीं लेता, वह अपने विचारों में रंगा हुआ अपनी ही किताब पढ़ता है। प्रश्न 2. लहरों में तैरने वालों को क्या मिलता है? उत्तर: लहरों में तैरने वालों को मोती मिलते हैं प्रश्न 3. जिन्दगी में लगाने वाली पूँजी कौन-सी है? उत्तर: जिन्दगी में लगाने वाली पूँजी है-संकटों से सामना करना, अंगारों पर चलना और विपत्ति में कभी न घबड़ाना। प्रश्न 4. पानी में अमृत वाला तत्व है, उसे कौन जानता है? उत्तर: पानी में जो अमृत वाला तत्व है उसे वही जानता है जो धूप में खूब सूख चुका है। विपत्ति जिसने नहीं झेली है वह इस अमृत तत्व को नहीं जानता है। हिम्मत और जिन्दगी लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. चाँदनी की ताजगी और शीतलता का आनन्द किसे है? उत्तर: चाँदनी की ताजगी और शीतलता का आनन...