Posts

Showing posts with the label जीवन की मौलिक इकाई

NCERT Class 9 Science Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई Solutions

NCERT Class 9 Science Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई Solutions Page no – 56 Question   1. कोशिका की खोज किसने और कैसे की? उत्तर: कोशिका की खोज राॅबर्ट हुक ने की है।  2. कोशिका को जीवन की संरचनात्मक व क्रियात्मक इकाई क्यों कहते हैं? उत्तर: कोशिका को जीवन की संरचनात्मक व क्रियात्मक इकाई कहते हैं क्योंकि सभी सजीव कोशिका से बने होते हैं तथा उनके शरीर में होने वाली क्रियाओं का संचालन कोशिकाओं द्वारा होता है। Page no – 58 Question 1. CO₂ तथा पानी जैसे पदार्थ कोशिका से कैसे अंदर तथा बाहर जाते हैं? इस पर चर्चा करें। उत्तर: कोशिका से CO 2 अंदर तथा बाहर विसरण प्रक्रिया द्वारा जाते हैं। जब कोशिका के बाहरी पर्यावरण में CO 2 की सांद्रता कोशिका में स्थित CO 2 की सांद्रता की अपेक्षा कम होती है तो उच्च सांद्रता से निम्न सांद्रता की ओर विसरण द्वारा कोशिका से CO 2 बाहर निकल जाती है। CO 2 एक कोशिकीय अपशिष्ट होता है जो कोशिका में एकत्र होकर उसकी सांद्रता बढ़ाता है। पानी का भीतर तथा बाहर जाना परासरण प्रक्रिया द्वारा होता है। जल के अणुओं की गति जब वर्णात्मक पारगम्य झिल्ली द्वारा हो तो उसे परासरण...