NCERT Class 8 Social Science Geography Chapter 3 कृषि Solutions
NCERT Class 8 Social Science Geography Chapter 3 कृषि Solutions 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (i) कृषि क्या है? उत्तर: कृषि खेती का विज्ञान है, इसमें फसल उगाने के लिए मिट्टी की जुताई, भोजन, ऊन और अन्य उत्पाद प्रदान करने के लिए पशुओं का पालन-पोषण, तथा उगाई गई फसलों की यथासंभव प्रभावी ढंग से कटाई करके उसे एक अच्छी जगह पर रखना चाहिए। (ii) उन कारकों का नाम बताइए जो कृषि को प्रभावित कर रहे हैं। उत्तर: उन कारकों का नाम है जो कृषि को प्रभावित कर रहे हैं – राजनीतिक, सामाजिक, प्राकृतिक, आर्थिक और सिंचाई। (iii) स्थानांतरी कृषि क्या है? इस कृषि की क्या हानियाँ हैं? उत्तर: स्थानांतरी कृषि अमेजन बेसिन के सघन वन क्षेत्रों, उष्ण कटिबंधीय अफ्रीका, दक्षिण-पूर्व एशिया और उत्तरी-पूर्वी भारत के भागों में प्रचलित है। ये भारी वर्षा और वनस्पति के तीव्र पुनर्जनन वाले क्षेत्र हैं। वृक्षों को काटकर और जलाकर भूखंड को साफ़ किया जाता है। तब राख को मृदा में मिलाया जाता है तथा मक्का, रतालू, आलू और कसावा जैसी फ़सलों को उगाया जाता है। भूमि की उर्वरता की समाप्ति के बाद वह भूमि छोड़ दी जाती है और कृषक नए भूखंड...