MP Board Class 6 हिंदी सुगम भारती Solutions Chapter 1 मैं ढूँढ़ता तुझे था प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 1 मैं ढूँढ़ता तुझे था By StudyEducation सुगम भारती कक्षा 6 पाठ 1 मैं ढूँढ़ता तुझे था प्रश्न उत्तर हिंदी वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रश्न 1. (क) सही जोड़ी बनाइए 1. दीन के – (क) विरक्त 2. कर्म में – (ख) वतन 3. अधीर – (ग) मगन 4. जग से – (घ) मन उत्तर 1. (ख), 2. (ग), 3. (घ), 4. (क) प्रश्न (ख) दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द छांटकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए 1. मैं…..तुझे था अब कुंज और वन में। (खोजता/ढूंढ़ता) 2. आँखें……..मेरी तब मान और धन में। (लगी थी/खुली थी) 3. हे दीनबंधु! ऐसी…….प्रदान कर तू। (प्रतिमा प्रतिभा) 4. ऐसा प्रभा भर दे मेरे……..मन में। (अशांत/अधीर) उत्तर 1. ढूँढ़ता 2. लगीं थी 3. प्रतिभा 4. अधीर प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए (क) कवि ने ईश्वर को दीनबंधु क्यों कहा है? उत्तर कवि ने ईश्वर को दीनबंधु इसलिए कहा है क्योंकि ईश्वर दीन-दुखियों की सेवा में लगा रहता है। (ख) अधीर मन की अधीरता किस प्रकार दूर हो सकती है? उत्तर अधीर मन की अधीरता तब दूर हो सकती है जब...