Posts

Showing posts with the label वन समाज और उपनिवेशवाद

NCERT MP Board Class 9 Social Science History Chapter 4 वन समाज और उपनिवेशवाद Solutions

NCERT MP Board Class 9 Social Science History Chapter 4 वन समाज और उपनिवेशवाद Solutions भारत और समकालीन विश्व-१ खण्ड II: जीविका, अर्थव्यवस्था एवं समाज प्रश्न: 1. औपनिवेशिक काल के वन प्रबंधन में आए परिवर्तनों ने इन समूहों को कैसे प्रभावित किया: (i) झूम खेती करने वालों को। उत्तर: औपनिवेशिक काल के वन प्रबंधन में आए परिवर्तनों ने झूम खेती करने वालों, घुमंतू और चरवाहा समुदायों, लकड़ी और वन-उत्पादों का व्यापार करने वाली कंपनियों, बागान मालिकों, और शिकार खेलने वाले राजाओं और अंग्रेज़ अफ़सरों को विभिन्न तरीकों से प्रभावित किया। झूम खेती करने वालों को झुमिया, घुमंतु किसान, या आदिवासी कृषक कहा जाता है। घुमंतू कृषि के लिए जंगल के कुछ भागों को बारी-बारी से काटा और जलाया जाता है। मॉनसून की पहली बारिश के बाद इस राख में बीज बो दिए जाते हैं और अक्तूबर-नवंबर में फ़सल काटी जाती है। इन खेतों पर दो-एक साल खेती करने के बाद इन्हें 12 से 18 साल तक के लिए परती छोड़ दिया जाता है जिससे वहाँ फिर से जंगल पनप जाए। (ii) घुमंतू और चरवाहा समुदायों को। उत्तर: घुमंतू और चरवाहा समुदायों को उनके दैनिक जीवन पर नए वन कानून...