Posts

Showing posts with the label विद्युत

NCERT MP Board Class 10 Science Chapter 11 विद्युत Solutions

Image
NCERT MP Board Class 10 Science Chapter 11 विद्युत Solutions Page no – 191 Question   1. विद्युत परिपथ का क्या अर्थ है? उत्तर: विद्युत परिपथ का अर्थ है, विद्युत धारा का एक सतत और निश्चित मार्ग, जिसके माध्यम से विद्युत ऊर्जा का संचरण होता है। 2. विद्युत धारा के मात्रक की परिभाषा लिखिए। उत्तर: विद्युत धारा का मात्रक ऐम्पियर (A) है। एक ऐम्पियर विद्युत धारा की रचना प्रति सेकंड एक कूलॉम आवेश के प्रवाह से होती है। 1A = 1C/1s 3. एक कूलॉम आवेश की रचना करने वाले इलेक्ट्रॉनों की संख्या परिकलित कीजिए। उत्तर: हम जानते है कि इलेक्ट्रॉन पर आवेश- 1.6 × 10- 19C माना 1 कूलॉम की रचना करने वाले इलेक्ट्रॉन की संख्या = n n × 1.6 × 10⁻¹⁹ C = 1C  n = 1 / 1.6 × 10⁻¹⁹ n =  10¹⁹/1.6  n = 10 × 10 ¹⁹ /1.6  = 0.625 × 10¹⁹ n = 6.25 × 10¹⁸ अतः 1 कूलॉम = 6.25 × 10 18 इलेक्ट्रॉन Page no – 193 Question 1. उस युक्ति का नाम लिखिए, जो किसी चालक के सिरों पर विभवांतर बनाए रखने में सहायता करती है। उत्तर: बिजली के स्रोत जैसे सेल, बैटरी, विद्युत् धारा, आदि चालक के सिरों पर विभवांतर बनाए रखने में सहायता...