MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 7 परिवर्तनकारी बाह्य शक्तिया
Madhya Pradesh Board Class 8 Social Science Solutions Chapter 7 परिवर्तनकारी बाह्य शक्तिया By StudyEducation MP Board Class 8th Social Science Chapter 7 अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए – (1) किस प्रक्रिया द्वारा चट्टानों के टूटे पदार्थ अपने मूल स्थान पर संग्रहीत होते हैं ? (क) अपरदन (ख) परिवहन (ग) अपक्षय (घ) निक्षेपण। उत्तर: (ग) अपक्षय (2) निम्न में से किस क्षेत्र में पवन अपने कार्य सम्पन्न करती है ? (क) मरुस्थलीय क्षेत्र में (ख) पर्वतीय क्षेत्र में (ग) समुद्रतटीय क्षेत्र में (घ) मैदानी क्षेत्र में। उत्तर: (क) मरुस्थलीय क्षेत्र में (3) मृदा को उपजाऊ बनाने में कौन-सा तत्व महत्व पूर्ण है ? (क) मूल चट्टानी पदार्थ (ख) ह्यूमस (ग) जलवायु (घ) मनुष्य उत्तर: (ख) ह्यूमस प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1) जब कोई चट्टान बिना किसी रासायनिक परिवर्तन के टुकड़ों में टूट जाती है, उसे ……….. अपक्षय कहते (2) असमतल धरातल के समतल होने की क्रिया को ………….. कहते हैं। (3) हिमानी जो कंकड़, पत्थर, रेत आदि जमा करती है उसे …………… कहते हैं। (4) नदी क...