MP Board Class 9th Hindi Vasanti Solutions Chapter 20 गुणवन्ती
Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Vasanti Solutions Chapter 20 गुणवन्ती By StudyEducation वासंती कक्षा 9 पाठ 20 गुणवन्ती प्रश्न उत्तर हिंदी गुणवन्ती अभ्यास-प्रश्न गुणवन्ती लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. मोहन का बचपन किस प्रकार बीता? उत्तर मोहन के बचपन में ही उसके माता-पिता का निधन हो गया। उसका पालन-पोषण उसकी सौतेली बहन ने किया फिर भी वह उसके प्रति ठीक व्यवहार नहीं करती थी। इस तरह से उसका बचपन बड़ी ही कठिनाइयों में बीता। प्रश्न 2. राजकुमारी की शादी के लिए राजा क्यों चिन्तित था? उत्तर राजकुमारी की शादी के लिए राजा चिन्तित था। यह इसलिए कि उसकी सुन्दर और गुणवन्ती बेटी को कोई भी व्यक्ति पसन्द नहीं आता था। वह अपने से अधिक सुन्दर और गुणवान व्यक्ति से शादी करना चाहती थी। प्रश्न 3. विवाह के पश्चात् राजकुमारी ने क्या संकल्प किया? उत्तर विवाह के पश्चात् राजकुमारी ने संकल्प किया कि वह अपनी मेहनत, लगन, साहस और धैर्य के सहारे इन परिस्थितियों का सामना करेगी। प्रश्न 4. राजकुमारी को पुरस्कार क्यों मिला? उत्तर राजकुमारी को पुरस्कार मिला। यह इसलिए कि उसकी गुड़िया की सभी ने बहुत प्रशंसा...