MP Board Class 8th Science Solutions Chapter 2 सूक्ष्मजीव: मित्र एवं शत्रु
Madhya Pradesh Board Class 8 Science Solutions Chapter 2 सूक्ष्मजीव: मित्र एवं शत्रु By StudyEducation MP Board Class 8th Science Chapter 2 पाठ के अन्तर्गत के प्रश्नोत्तर MP Board Class 8 Science Chapter 2 प्रश्न 1. क्या आप जानते हैं ये संरचनाएँ क्या हैं? यह कहाँ से आई हैं? उत्तर: हाँ, हम जानते हैं, ये संरचनाएँ सूक्ष्मजीव हैं। ये नम वातावरण से आई हैं। पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 19 MP Board Class 8th Science Chapter 2 प्रश्न 1. हमने अपनी माँ को गर्म (गुनगुने) दूध में थोड़ा-सा दही मिलाते हुए देखा है जिससे दही जम जाता है। हमें आश्चर्य हुआ ऐसा क्यों? उत्तर: जब गुनगुने दूध में थोड़ा-सा दही मिलाकर रखते हैं, तो उसमें लैक्टोबैसिलस जीवाणु उत्पन्न हो जाते हैं, जो दूध को दही में परिवर्तित कर देते हैं। Class 8 Science Chapter 2 MP Board प्रश्न 2. रवा (सूजी), इडली एवं भटूरे का एक महत्वपूर्ण संघटक दही है। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि ऐसा क्यों है? उत्तर: दही में लैक्टोबैसिलस नामक जीवाणु पाए जाते हैं जो किण्वन (फर्मेंटेशन) की क्रिया करते हैं। पाठ्य पुस्तक पृष्ठ संख्या # 21 Class 8th Sc...