NCERT Class 9 Science Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं Solutions
NCERT Class 9 Science Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं Solutions Page no – 16 Question 1. पदार्थ से आप क्या समझते हैं? उत्तर: पदार्थ वे होते हैं जो एक ही प्रकार के कणों से मिलकर बने होते हैं तथा उस पदार्थ में मौजूद सभी कण समान रासायनिक प्रकृति के होते हैं, जैसे-सोना, ताँबा आदि। 2. समांगी और विषमांगी मिश्रणों में अंतर बताएँ। उत्तर: समांगी मिश्रण – जिस मिश्रण के किसी भी भाग का संघटन उसके किसी भी दूसरे भाग के संघटन के समान होता है उसे समांगी मिश्रण कहते हैं। विषमांगी मिश्रण – जिस मिश्रण के विभिन्न-विभिन्न भागों का संघटन एक-दूसरे से भिन्न होता है। उसे विषमांगी मिश्रण कहते हैं। Page no – 20 Question 1.उदाहरण के साथ समांगी एवं विषमांगी मिश्रणों में विभेद कीजिए। उत्तर: समांगी मिश्रण विषमांगी मिश्रण इसका एक समान संघटन होता है। इसका एक समान संघटन नहीं होता है। इसमें विभिन्न अवयवों के बीच कोई स्पष्ट पृथक्करण सीमाएँ नहीं होती हैं। इसमें विभिन्न अवयवों के बीच स्पष्ट पृथक्करण सीमाएँ होती हैं। इसके अवयवों को आसानी से देखना संभव नहीं है। इसके अवयवो...