Posts

Showing posts with the label फ्रांसीसी क्रांति

NCERT MP Board Class 9 Social Science History Chapter 1 फ्रांसीसी क्रांति Solutions

NCERT MP Board Class 9 Social Science History Chapter 1 फ्रांसीसी क्रांति Solutions भारत और समकालीन विश्व-१ खण्ड I: घटनाएँ और प्रक्रियाएँ क्रियाकलाप 1. इस अध्याय में आपने जिन क्रांतिकारी व्यक्तियों के बारे में पढ़ा है उनमें से किसी एक के बारे में और जानकारियाँ इकट्ठा करें। उस व्यक्ति की संक्षिप्त जीवनी लिखें। उत्तर: ओलम्प दे गूज़ का जन्म 7 मई, 1748 को मोंटौबन (दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस के ऑक्सिटेनी क्षेत्र) में हुआ था। ओलम्प दे गूज़ क्रांतिकालीन फ़्रांस की राजनीतिक रूप से सक्रिय महिलाओं में सबसे महत्त्वपूर्ण थीं। उन्होंने संविधान तथा ‘पुरुष एवं नागरिक अधिकार घोषणापत्र’ का विरोध किया क्योंकि उसमें महिलाओं को मानव मात्र के मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा गया था। इसलिए उन्होंने सन् 1791 में ‘महिला एवं नागरिक अधिकार घोषणापत्र’ तैयार किया जिसे महारानी और नैशनल असेंबली के सदस्यों के पास यह माँग करते हुए भेजा कि इस पर कार्रवाई की जाए। सन् 1793 में ओलम्प दे गूज़ ने महिला क्लबों को ज़बर्दस्ती बंद कर देने के लिए जैकोबिन सरकार की आलोचना की। उन पर नैशनल कन्वेंशन द्वारा देशद्रोह का मुकदमा चलाया गया। इसके ...