MP Board Class 8 हिंदी भाषा भारती Solutions Chapter 19 बहादुर बेटा प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 8 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 19 बहादुर बेटा By StudyEducation भाषा भारती कक्षा 8 पाठ 19 बहादुर बेटा प्रश्न उत्तर हिंदी बोध प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ शब्दकोश से खोजकर लिखिए उत्तर हाहाकार = रोने, चिल्लाने की मिश्रित आवाजें; वालंटियर = अपनी ही इच्छा से सेवा के कार्य के लिए समर्पित फर्स्टएड = प्राथमिक चिकित्सा सहायता; ध्यानस्थ = ध्यान करना; रेडक्रॉस- पीड़ित मानवता की सेवा के लिए अन्तर्राष्ट्रीय संगठन; वैज = पहचान-पत्र (जो कमीज या कुर्ते की जेब में लगा रहता है)। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर लिखिए (क) संदीप और कुलदीप को घर आने में देर क्यों हो गई? उत्तर संदीप और कुलदीप को घर आने में देर इसलिए हो गई क्योंकि वे दोनों बाढ़ में फंसे लोगों की सहायता में जुटे हुए थे। (ख) नदियों में बाढ़ आ जाने से क्या-क्या हानि होती| उत्तर नदियों में बाढ़ आ जाने से गाँव के गाँव बह जाते। हैं। सैकड़ों आदमी मर जाते हैं। जानवरों की तो गिनती ही नहीं। फसल भी बह जाती है। कई प्रकार के रोग फैल जाते हैं। (ग) रेडक्रॉस के सदस्य क्या कार्य ...