Posts

Showing posts with the label MP Board / NCERT Class 12 Chapter 7 भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर (लेख

MP Board Class 12th Special Hindi Sahayak Vachan Solutions Chapter 7 भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर (लेख, कुमार गंधर्व)

Class 12 Special Hindi Sahayak Vachan Solutions Chapter 7 भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर (लेख, कुमार गंधर्व) By StudyEducation भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. लता के गायन की विशेषताएँ लिखिए। (2016) अथवा भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर के गायन की विशेषताएँ लिखिए तथा बताइए कि लताजी की लोकप्रियता का मुख्य मर्म क्या है? (2009) उत्तर: लेखक का स्पष्ट मत है कि लता के जोड़ की गायिका हुई ही नहीं है। लता के कारण चित्रपट संगीत को और मनोरंजन की दुनिया को विलक्षण लोकप्रियता प्राप्त हुई है, यही नहीं लोगों का शास्त्रीय संगीत की ओर देखने का दृष्टिकोण भी बदला है। लता के गाने की मुख्य विशेषताएँ उसका ‘गानपन’ है। लता के गाने की एक और विशेषता है, उसके स्वरों की निर्मलता। लता के स्वरों में कोमलता और मुग्धता है। ऐसा अनुभव होता है कि लता का जीवन की ओर देखने का जो दृष्टिकोण है वही उसके गायन की निर्मलता में झलक रहा है। लता के गाने की एक और महत्त्वपूर्ण विशेषता है उसका ‘नादमय उच्चार’। उसके गीत के किन्हीं दो शब्दों का अन्तर स्वरों के आलाप द्वारा बड़ी सुन्दर रीति से भर...