NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 8 कन्यादान
NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 8 कन्यादान NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 8 कन्यादान प्रश्न 1. आपके विचार से माँ ने ऐसा क्यों कहा कि लड़की होना पर लड़की जैसा मत दिखाई देना? उत्तर- मेरे विचार से लड़की की माँ ने ऐसा इसलिए कहा होगा कि लड़की होना पर लड़की जैसी मत दिखाई देना ताकि लड़की अपने नारी सुलभ गुणों सरलता, निश्छलता, विनम्रता आदि गुणों को तो बनाए रखे परंतु वह इतनी कमजोर भी न होने पाए। कि लड़की समझकर ससुराल के लोग उसका शोषण न करने लगे। इसके अलावा वह भावी जीवन की कठिनाइयों का साहसपूर्वक मुकाबला कर सके। ce प्रश्न 2. ‘आग रोटियाँ सेंकने के लिए है। जलने के लिए नहीं। (क) इन पंक्तियों में समाज में स्त्री की किस स्थिति की ओर संकेत किया गया है? (ख) माँ ने बेटी को सचेत करना क्यों जरूरी समझा? उत्तर- (क) इन पंक्तियों में समाज में स्त्रियों की कमज़ोर स्थिति और ससुराल में परिजनों द्वारा शोषण करने की ओर संकेत किया गया है। कभी-कभी बहुएँ इस शोषण से मुक्ति पाने के लिए स्वयं को आग के हवाले करके अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेती है। (ख) माँ ने बेटी को इसलिए सचेत करना उचित...