MP Board Class 7 हिंदी भाषा भारती Solutions Chapter 23 कर्तव्य पालन प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 7 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 23 कर्तव्य पालन By StudyEducation भाषा भारती कक्षा 7 पाठ 23 कर्तव्य पालन प्रश्न उत्तर हिंदी बोध प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (क) कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश कब दिया था ? उत्तर कुरुक्षेत्र के मैदान में जब अर्जुन युद्ध करने से पीछे हट रहा था तब श्रीकृष्ण ने उन्हें अपने कर्तव्यपथ पर डटे रहने के लिए उपदेश दिया था। (ख) अर्जुन करुणा से क्यों भर उठते हैं? उत्तर कुरुक्षेत्र में युद्ध के मैदान में जब अर्जुन दोनों सेनाओं की ओर दृष्टि डालते हैं और वहाँ अपने ताऊ, दादा, मामा, भाई, पुत्र, मौसा, मित्र, गुरु तथा सुहृदयों आदि को देखते हैं तो उनका मन करुणा से भर उठता है। (ग) अपने स्वजनों को युद्धभूमि में देखकर अर्जुन की क्या दशा हुई? उत्तर युद्ध के मैदान में अपने स्वजनों को सामने देखकर अर्जुन का बहुत बुरा हाल हुआ। उसका गला सूख गया। उसके पूरे शरीर में कम्पन्न होने लगा। उसके हाथ में थमा उसका प्रिय धनुष गाण्डीव गिर गया। उसके मन में भ्रम उत्पन्न हो गया। उसमें युद्ध के मैदान में खड़े रहने तक की शक्ति नहीं बची। उ...