Posts

Showing posts with the label भगवतीचरण वर्मा) Sahayak Vachan सहायक वाचन

MP Board Class 12th Special Hindi Sahayak Vachan Solutions Chapter 3 गणेश शंकर विद्यार्थी (संस्मरण, भगवतीचरण वर्मा)

Class 12 Special Hindi Sahayak Vachan Solutions Chapter 3 गणेश शंकर विद्यार्थी (संस्मरण, भगवतीचरण वर्मा) By StudyEducation गणेश शंकर विद्यार्थी अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. भगवतीचरण वर्मा का प्रथम परिचय गणेश शंकर विद्यार्थी से कब और कैसे हुआ? उत्तर: गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर नगर से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक पत्र प्रताप के सम्पादक-संचालक थे। लगभग 13-14 वर्ष की आयु में लेखक को कविता लिखने का शौक प्रारम्भ हुआ। सन् 1917 में अपनी पहली कविता के प्रकाशनार्थ लेखक महोदय फीलखाना स्थित ‘प्रताप’ के कार्यालय में पहुँचे। कार्यालय में प्रवेश करते ही एक बड़े-से हॉल में चार-छह आदमी बैठे हुए काम करते दिखाई दिये। एक व्यक्ति अपने विचारों में खोया हुआ इधर-उधर टहल रहा था। दुबला-सा युवक,धोती और कमीज पहने हुए,मुख पर अधिकार की भावना,वही गणेश शंकर विद्यार्थी थे। विद्यार्थीजी के पूछने पर “क्या काम है?”,लेखक ने अपनी कविता आगे बढ़ाते हुए उसे ‘प्रताप’ में स्थान देने का आग्रह किया। विद्यार्थीजी ने लेखक को कविता एक अन्य कमरे में बैठे दूसरे व्यक्ति को देने के लिए कहा और पुनः अपने विचारों में मग्न हो गये। श्री गणेश...