MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 14 उत्तर अमेरिका का आर्थिक स्वरूप
Madhya Pradesh Board Class 8 Social Science Solutions Chapter 14 उत्तर अमेरिका का आर्थिक स्वरूप By StudyEducation MP Board Class 8th Social Science Chapter 14 अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए – (1) किस फसल के लिए प्रेयरी के मैदान को संसार की रोटी की डलिया’ कहा जाता है ? (क) चावल (ख) मक्का (ग) गेहूँ (घ) जौ। उत्तर: (ग) गेहूँ (2) निम्न में से कौन-सा नगर मोटर कार निर्माण के लिए विख्यात है ? (क) शिकागो (ख) डेट्राइट (ग) पिट्सबर्ग (घ) न्यूयार्क। उत्तर: (ख) डेट्राइट। प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1) …………. द्वीप के आस-पास बहुतायत से मछलियाँ – पकड़ी जाती हैं। (2) ………….. को भट्टियों का नगर कहा जाता है। (3) जनसंख्या की दृष्टि से ……….. सिटी स्पैनिशभाषी जनसंख्या वाला विश्व का सबसे बड़ा नगर है। उत्तर: न्यू फाउन्डलैण्ड पिट्सबर्ग मैक्सिको। MP Board Class 8th Social Science Chapter 14 अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 3. (1) कनाडा में वनों पर आधारित उद्योग कौन-कौन से हैं ? उत्तर: कागज उद्योग, लुग्दी उद्योग, फर्नीचर उद्योग व समूर उद्योग आदि कनाडा ...