MP Board Class 7 हिंदी भाषा भारती Solutions Chapter 1 मेरी भावना प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 7 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 1 मेरी भावना By StudyEducation भाषा भारती कक्षा 7 पाठ 1 मेरी भावना प्रश्न उत्तर हिंदी बोध प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए (क) हमें जीवों के प्रति किस तरह की भावना रखनी चाहिए? उत्तर- हमें जीवों के प्रति मित्रता व दया की भावना रखनी चाहिए। (ख) ‘मेरी भावना’ कविता में कवि ने किन-किन पर साम्यभाव रखने की बात कही है ? उत्तर- इस कविता में कवि ने दुष्ट, निर्दयी व गलत रास्ते पर चलने वाले इत्यादि के प्रति साम्यभाव रखने की बात कही है। . (ग) देशोन्नति से कवि का क्या आशय है ? कवि किस तरह की देशोन्नति में सम्मिलित होना चाहता है ? उत्तर- देशोन्नति से कवि का आशय-देश की उन्नति से है। कवि चाहता है कि सभी हृदय से युगवीर बनकर देश की उन्नति और विकास में सम्मिलित हों। प्रश्न 2. निम्नलिखित शब्दों में से सद्गुण और दुर्गण के लिए प्रयुक्त शब्दों की सूची अलग-अलग बनाइए अहंकार, क्रोध, ईर्ष्या, उपकार, क्रूर, प्रेम, मोह। उत्तर- प्रश्न 3. निम्नलिखित भाव जिस पंक्ति में आए हों, उस पंक्ति को लिखिए और सुनाइए ईर्ष्या, करुण...